HealthNationalOtherSportsState

Job Alert : नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए…

 

रायपुर, मई 2018

शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध  कराने  के उद्देश्य से  आगामी  14  मई  को  जिला रोजगार  कार्यालय  पुराना  पुलिस  मुख्यालय,  राजभवन  के पास,  रायपुर  में  प्लेसमेंट  कैम्प  आयोजित किया गया है।

 

job alert story for raipur chhattisgarh youth on 14 may 2018

जिला  रोजगार  अधिकारी,  रायपुर  ने  बताया  कि प्लेसमेंट कैम्प  सुबह  11  बजे  से  दोपहर  3  बजे तक चलेगा।

प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के आई. प्रोसेस सर्विस इण्डिया प्रा. लिमिटेड,  आईसीआईसीआई बैंक एवं टॉप कैरियर सर्विसेस, रायपुर द्वारा सिनियर सेल्स एक्सीक्यूटीव,  मार्केटिंग, बिजनेस  डेव्हलपमेंट  एक्जीक्यूटीव,  कम्प्यूटर  आॅपरेटर,  वार्ड बॉय, सेल्स, एकाउंटेंट, रिसेपशिनिष्ट,  टेलीकॉलर,  लोन  आॅफिसर,  कलेक्शन आॅफिसर एवं  सेल्स  आॅफिसर  के  156  पदों  पर  भर्ती  की  जाएगी।

ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा कम्प्यूटर, एवं टैली ई.आर.9 उत्तीर्ण एवं आयु सीमा  18  वर्ष  से  30  वर्ष के मध्य हो, प्लेसमेंट  कैम्प की साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

इस संबंध  में  अधिक  जानकारी  जिला  रोजगार  कार्यालय रायपुर के दूरभाष  0771-2582862  अथवा मो. नं. 9406346840  से  प्राप्त  की  जा  सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button