EducationalOtherStateTop News

देश में मिली छिपकली की एक नई प्रजाति

मिज़ोरम उत्तर-पूर्वी भारत के मिज़ोरम राज्य में खोजी गई एक नवीन छिपकली की प्रजाति इसकी विशेषता यह है कि यह अपनी पैराशूट जैसी रचना की मदद से हवा में तैर सकती है छिपकली की इस प्रजाति को गेको मिज़ोरमेंसिस नाम दिया गया।

इस छिपकली को मई 2022 में मिज़ोरम के लौंगत्लाई कस्बे में खोजा गया है। और इन छिपकलियों में यह देखा गया कि ये ज़मीन से करीब डेढ़ से साढ़े तीन मीटर की ऊंचाई पर उतराती रहती हैं।

दरअसल यह पैराशूट उनकी चमड़ी से बना पल्ला होता है और उनकी भुजाओं, शरीर और पूंछ पर फैला होता है। ये गोधूली में सक्रियता से कीड़े-मकोड़ों का शिकार करती हैं जो रोशनी से आकर्षित होकर बाहर निकलते हैं।

इस खोज का विवरण सैलामैण्ड्रा जर्मन जर्नल ऑफ हर्पेटोलॉजी में हुआ

ओर इससे यह पता चलता है कि भारत और खासकर इस इलाके के जीव-जंतुओं और वनस्पतियों के बारे में जानकारी अभी भी बहुत कम है। (स्रोत फीचर्स)

Related Articles

Back to top button