AllChhattisgarhHealthIndiaSports

नाइजीरिया में भारतीय फिल्म ‘फेरस’ को मिला अवार्ड

realtime international film festival june 24 - 30 2018 lagos - nigeria indian film Win award (3)

24  जून से 1  जुलाई तक, नाइजीरिया के लागोस शहर में  चले “रियल टाइम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2018 ” में भारतीय फिल्म ‘फेरस’ को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म के सम्मान से नवाज़ा गया।

 

“फेरस”, सहरसा के रहने वाले अमृत सिन्हा द्वारा निर्मित है और उसके निर्देशक हैं मुंबई के शौर्य सिंह।

 

शौर्य सिंह के शब्दों में “यह एक विषम पटकथा वाली फिल्म है। फेरस फिल्म की कहानी एक अलग ढंग से सुनाई गयी है जिसमे दर्शको को एक पहेली सुलझाने की तरह थोड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। नाइजीरिया में भारतीय सिनेमा को काफी सराहा जाता है। फेस्टिवल डायरेक्टर की बात माने तो फेरस को पॉपुलर डिमांड पर 2 बार चलाया गया। ‘फेरस’ को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म व सर्वश्रेष्ठ पटकथा,  2 श्रेणियों में नामित किया गया था।

 

realtime international film festival june 24 - 30 2018 lagos - nigeria indian film Win award
शौर्य सिंह द्वारा लिखित एवं निर्देशित ‘फेरस’ में मुख्य भूमिकाये निभाई हैं विजय राज़, ज़ाकिर हुसैन, गोपाल सिंह, पंकज झा, बिक्रमजीत, मनीष खन्ना, मायरा सिंह व दियांश  शर्मा ने। फेरस की कहानी मुंबई शहर के अपराध जगत के इर्द गिर्द घूमती है।

realtime international film festival june 24 - 30 2018 lagos - nigeria indian film Win award (2)

 

 

realtime international film festival june 24 - 30 2018 lagos - nigeria indian film Win award (1)

Show More

Related Articles

Back to top button