AllChhattisgarh

Big news : छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमिता ने सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर लहराया तिरंगा


रायपुर
छत्तीसगढ़ की बेटी व अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने अफ़्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) को फतह किया है। ऐसा करने वाली वो छत्तीसगढ़ मूल की पहली महिला हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस सफलता पर मैं उनको एवं उनके परिवार को बधाई देता हूँ। हम सबको आप पर गर्व है।

अमिता छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले की है।

उन्होंने महिला दिवस पर सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचकर तिरंगा लहराया। वह चांपा के वार्ड नंबर चार की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके उन्हें बधाई भी दी।

अमिता का माउंट किलिमंजारो का पर्वतारोहण का अभियान चार मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू हुआ और आठ मार्च की सुबह 7ः45 बजे वह चोटी के शिखर पर थीं। उनके पिता जैतराम श्रीवास हेयर कटिंग का काम करते हैं और मां रतियावन श्रीवास गृहणी हैं।

अमिता ने वर्ष 2018 में विवेकानंद माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट माउंटआबू से राक क्लाइबिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। अप्रैल 2019 में उन्होंने सिक्किम सरकार की ओर से उत्तरी सिक्किम में 18 हजार फीट व पश्चिम सिक्किम में 17 हजार 600 फीट की ऊंचाई फतह की है।

Show More

Related Articles

Back to top button