AllEducational

CBSE e-Magazine: शिक्षकों-छात्रों के लिए खास, 20 नवंबर तक भेजें एंट्री

Article & Cover Design Contest for e-Magazine, Last Date Nov 20, 2025.

CBSE Competition: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी ई-मैगजीन सेनबोसेक के जुलाई-दिसंबर 2025 सेशन के लिए एक अहम नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने सभी सम्बद्ध स्कूलों के प्रमुखों को लेख और कवर डिजाइन प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया है। यह प्रतियोगिता शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए एक शानदार मंच प्रदान करती है। शीर्ष प्रविष्टियों को सीबीएसई की ई-पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा। इस बार की थीम “अधिगम की ओर अग्रसर: आत्मनिर्भर भारत के स्तंभ के रूप में विद्यालय” रखी गई है। इस थीम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 के अनुरूप डिजाइन किया गया है।


CBSE Competition: प्रतियोगिता का उद्देश्य और थीम

सीबीएसई की ई-पत्रिका सेनबोसेक नवीनतम पहलुओं और विचारों को साझा करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म के रूप में कार्य करती है।

  • मुख्य उद्देश्य: यह पत्रिका स्कूलों द्वारा किए जा रहे नवाचारों को प्रदर्शित करना है।
  • आत्मनिर्भरता का विकास: इसका लक्ष्य यह दिखाना है कि कैसे विद्यालय विद्यार्थियों को नवप्रवर्तक, समस्या समाधानकर्ता और सामुदायिक नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित कर रहे हैं।
  • अन्य लक्ष्य: प्रतियोगिता के जरिए उद्यमशीलता प्रबंध संबंधित पहलुओं का दस्तावेजीकरण करना है। स्वदेशी बुद्धिमत्ता को फिर से सक्रिय करना और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना भी उद्देश्य है।

आर्टिकल के उप-विषय (Sub-Themes):

शिक्षकों और छात्रों से इन उप-विषयों पर आधारित लेख जमा करने को कहा गया है।

  1. उद्यमशील कक्षा: विद्यार्थियों द्वारा मिनी स्टार्टअप पर फोकस करना है।
  2. स्थानीय बुद्धिमत्ता: वैश्विक दृष्टिकोण के साथ स्वदेशी ज्ञान का पुनर्जीवन करना है।
  3. समावेशी शिक्षा: समावेशी शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
  4. आत्मनिर्भर शिक्षक: शिक्षक कक्षा में कैसे नवप्रवर्तक बन सकते हैं, इस पर लेख लिखना है।

CBSE Competition: लेख और कवर डिजाइन जमा करने की प्रक्रिया

बोर्ड ने सभी स्कूलों से अपने नवाचारों, शिक्षण पद्धतियों और अनुभव को साझा करने का अनुरोध किया है।

  • अंतिम तिथि: लेख और कवर डिजाइन जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।
  • कवर डिजाइन प्रतियोगिता: यह प्रतियोगिता विशेष रूप से छात्रों के लिए होगी
  • जमा करने का माध्यम: विद्यार्थी नोटिस में दिए गए गूगल फॉर्म लिंक पर उप विषयों पर आधारित कवर डिजाइन जमा कर सकते हैं।
  • चयनित डिजाइन: विद्यार्थी द्वारा जमा किए गए बेस्ट कवर डिजाइन का इस्तेमाल ई-पत्रिका में किया जाएगा

Sainik School Admission 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए ऐसे करें आवेदन

प्रविष्टियाँ जमा करते समय इन बातों का ध्यान रखें

सीबीएसई ने लेख और कवर डिजाइन दोनों के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

कवर डिजाइन के लिए निर्देश:

  • ओरियंटेशन: कवर पेज डिजाइन पोर्ट्रेट ओरियंटेशन में होना चाहिएलैंडस्केप ओरियंटेशन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • मौलिकता: यह छात्रों द्वारा निर्मित होना अनिवार्य है। एआई के इस्तेमाल और साहित्यिक चोरी की अनुमति नहीं होगी।

आर्टिकल (लेख) के लिए निर्देश:

  • संरचना: आर्टिकल में टाइटल, इंट्रोडक्शन, मुख्य कंटेंट और कंक्लुजन शामिल होना चाहिए
  • भाषा: हिन्दी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में लेख जमा किया जा सकता है।
  • फॉर्मेट: आर्टिकल एमएस वर्ड फॉर्मेट में होना चाहिए
  • आवश्यक जानकारी: कलर पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ नाम, क्लास, स्कूल का नाम, एड्रेस और स्कूल एफिलेशन नंबर जमा करना होगा

प्रतियोगिता से संबंधित किसी समस्या या प्रश्न के लिए एक हेल्प डेस्क का गठन भी किया गया है। स्कूल 011-24050618 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा cenbosec.cbse@cbseshiksha.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं। यह प्रतियोगिता छात्रों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन माध्यम है।

CBSE: माइग्रेशन सर्टिफिकेट की अब हार्ड कॉपी नहीं, Online डाउनलोड करें

Follow the Simplilife Info channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va8mk3L6LwHkXbTU9q1d

इस लिंक के जरिए आप Simplilife के whatsapp group से जुड़ सकते हैं https://chat.whatsapp.com/KVhwNlmW6ZG0PtsTxJIAVw

Show More

Related Articles

Back to top button