EducationalOtherStateTop News

CGBSE CG Board Exam Time Table 2024 : होली से पहले खत्म होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 23 दिन तक चलेगा Exam


CGBSE CG Board Exam Time Table 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार 12वीं की परीक्षा एक मार्च से शुरू होगी, जो 23 मार्च तक चलेगी।

बात करें यदि दसवीं बोर्ड की परीक्षा तो यह दो मार्च से शुरू होगी और 21 मार्च तक चलेगी। खास बात यह है कि बोर्ड परीक्षाएं कुल 23 दिन चलेंगी। सुबह नौ बजे से दोपहर 12:15 तक परीक्षा का समय तय किया गया है।
जानकारी के अनुसार इस बार दसवीं में तीन लाख 47 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और 12वीं में दो लाख 62 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए फार्म भरे हैं।

इसके अलावा फिजिकल एजुकेशन का भी टाइम टेबल जारी किया गया है। गौरतलब है कि इस बार बोर्ड के विद्यार्थियों को होली त्योहार धूमधाम से मनने का मौका मिलेगा। क्योंकि 25 मार्च को होली पर्व है। इससे पहले परीक्षा समाप्त हो जाएगी।

अक्सर बोर्ड परीक्षा जब शुरू होते थे उसी समय होली का त्योहार पड़ते थे, लेकिन इस बार नहीं। टाइम टेबल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं। होम पेज पर सूचना पटल पर हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी/डीपीएड (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 समय-सारणी लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करते ही एक पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्रों के लिए ये समय जानना आवश्यक
परीक्षार्थी स्थान ग्रहण सुबह 9: 00 बजे
उत्तर पुस्तिका वितरण सुबह 9:05 बजे से
अध्ययन के लिए प्रश्न पत्र वितरण सुबह 9:10 बजे

उत्तर लेखन कार्य सुबह 9:15 से 12:15 बजे तक।

कक्षा 10वीं की परीक्षा की समय सारणी
क्रमांक दिन दिनांक विषय
1 शनिवार 02.03.2024 हिंदी
2 बुधवार 06.03.2024 अंग्रेजी
3 शनिवार 09.03.2024 गणित
4 मंगलवार 12.03.2024 विज्ञान
5 बुधवार 13.03.2024 व्यावसायिक पाठ्यक्रम- आर्गनाइज्ड रिटेलिंग, इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी, आटोमोबाइल-सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, टेली कम्युनिकेशन, बैंकिग फाइनेंसियल सर्विसेस एंड इन्शुरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर।
6 शुक्रवार 15.03.2024 सामाजिक विज्ञान
7 सोमवार 18.03.2024 तृतीय भाषा- संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया। 8 गुरुवार 21.03.2024 केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत, केवल मूक और बधिर छात्रों के लिए ड्राइग एंड पेंटिंग।

कक्षा 10वीं की परीक्षा की समय सारणी

क्रमांक दिन दिनांक विषय
1 शुक्रवार 01.03.2024 हिंदी
2 सोमवार 04.03.2024 अंग्रेजी
3 गुरुवार 07.03.2024 इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण
4 शनिवार 09.03.2024 संस्कृत
5 सोमवार 11.03.2024 भूगोल, भौतिक शास्त्र
6 बुधवार 13.03.2024 समाज शास्त्र
7 गुरुवार 14.03.2024 राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादक एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा
8 शनिवार 16.03.2024 मनोविज्ञान
9 मंगलवार 19.03.2024 गणित, कम्प्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य), भारतीय संगीत, चित्रकला, नृत्य कला, स्टेनो टायपिंग, कृषि (कला), गृह विज्ञान (कला), वाणिज्यिक गणित, अौद्योगिक संगठन के मूल तत्व।
10 गुरुवार 21.03.2024 जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व।
11 शुक्रवार 22.03.2024 रिटेल मार्केटिंग, इनफार्मेशन टेक्नोलाजी, अाटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, टेली कम्युनिकेशन, बैंकिग फाइनेंसियल सर्विसेस एंड इन्शुरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस।
12 शनिवार 23.03.2024 मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयामल, कन्नड़, उड़िया।

Related Articles

Back to top button