HealthOther

ख्वाब टूटे हैं मगर हौसले जिंदा हैं…

रायपुर 27 सितंबर 20 20

 आज के इस मुश्किल वक्त में गुलजार साहब की ये पंक्तियां हौसला देती हैंख्वाब टूटे हैं मगर हौसले जिंदा हैं।                                                          हम वो हैं जहां मुश्किलें शर्मिंदा हैं’।
Cg government, raipur
विश्व के जिन देशों में जैसे न्यूजीलैंड, फिनलैंड, सिंगापुर ,ताइवान दक्षिण कोरिया सभी में एक बात कामन थी कि सभी ने कोविड 19 बीमारी के प्रारंभिक लक्षण होते ही कोरोना टेस्ट करने  को कहा जिससे मरीज के गंभीर अवस्था में पहुंचने से पहले ही उसको इलाज मिल गया। नतीजतन रिकवरी रेट बढ़ा और उससे हुई मृत्यु के आंकड़े भी कम हुए।
यही प्रैक्टिस अगर हमारे प्रदेश में भी शुरू हो जाए कि कोरोना की जांच कराने से लोग न डरें, सावधानियां बरतें, जांच के बाद खुद को आइसोलेट कर लें, मास्क लगाएं, शारीरिक दूरी बनाए रखें , हाथ धोते रहें और गंदगी न फैलाएं तो यहां भी कोरोना का ग्राफ जल्द ही नीचे होगा,लाॅक डाउन नही लगाना पड़ेगा और हम सब सामान्य जिंदगी जी सकेंगे, बेखौफ खुली हवा में सांस ले सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button