AllChhattisgarhEducational

योग ज्योति संस्थान द्वारा 18 साल से छोटे बच्चो के लिए आयोजित समर कैम्प का समापन कार्यक्रम

संस्था योग ज्योति संस्थान द्वारा 18 साल से छोटे बच्चो के लिए समर कैम्प का आयोजन दिनांक 4.5.2025 से 18.05.2025 तक संस्था के भवन कैपिटल सिटी फेस 1 मकान नंबर 118 सद्दू में आयोजित किया गया।

जिसमे बच्चो को योगा, क्ले आर्ट, स्टोन आर्ट, पेपर मैच आर्ट और सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया । संस्था की संस्थापिका श्रीमती ज्योति साहू (योग ज्योति) ने बताया कि इस समर कैम्प का मुख्य उद्देश्य बच्चो को छुट्टियों के समय कुछ नए नए अभ्यास से जोड़कर उनकी रुचि को बढ़ाना है साथ ही बच्चो को सेल्फ डिफेंस के प्रशिक्षण द्वारा विपरीत परिस्थितियों में स्वयं का बचाव करना सीखना है।

संस्था का प्रयास सफल रहा संस्था इस तरह का आयोजन नियमित करते रहेगी ।
दिनांक 18.05.2025 को समर कैम्प का समापन कार्यक्रम का आयोजन संस्था परिसर किया गया । जिसमे सभी बच्चो ने प्रशिक्षण को बहुत आनंद दायक और ज्ञानवर्धक बताया इस प्रशिक्षण में ,13 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विषय विशेषज्ञों के रूप में स्वयं ज्योति साहू द्वारा योग और पेपर मैच आर्ट प्रशिक्षण रानू वैष्णव द्वारा स्टोन आर्ट और क्ले आर्ट तथा देवरथ नेताम, कुणाल निहाल द्वारा सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया। सभी बच्चो को प्रमाणपत्र का वितरण श्रीमती ज्योति साहू द्वारा किया गया।

Related Articles

Related Articles

Back to top button