AllHealth

corona update : भारत प्रति दस लाख आबादी पर कोरोना से सबसे कम मृत्यु वाले देशों में शामिल

नई दिल्ली देश ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए संक्रमण के नए मरीजों को रोकने में सफलता प्राप्त की है। लगातार 24 दिन से नए मरीज़ों की संख्या प्रतिदिन 50 हजार से कम रिकॉर्ड की जा रही है।

कल करीब 31 हजार नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि चार सौ बयासी लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना से होने वाली म़ृत्यु का आंकड़ा दुनिया की सबसे कम मृत्यु दरों में से एक है।

देश में अब तक करीब 88 लाख 90 हजार लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं इससे स्वस्थ होने की दर भी बढ़ कर लगभग 94 प्रतिशत तक पहुंच गई है। देश में स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमित लोगों की संख्या से करीब बीस गुणा ज्यादा है।

वर्तमान में देशभर में संक्रमित लोगों की संख्या केवल चार लाख 35 हजार 603 रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव डॉ. राजेश भूषण ने बताया कि नए मामलों में 78 प्रतिशत रोगी लोग दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान से है।

Show More

Related Articles

Back to top button