EPFO Tagline Contest: Win ₹21,000 Cash Prize, Last Date Oct 10
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने खाताधारकों और कर्मचारियों के लिए एक रोमांचक प्रतियोगिता की घोषणा की है। यह एक ऑनलाइन टैगलाइन प्रतियोगिता है। इसमें आप अपनी रचनात्मकता (Creativity) दिखाकर 21,000 रुपये तक का नकद इनाम जीत सकते हैं। EPFO ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस प्रतियोगिता की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि अपनी क्रिएटिविटी दिखाइए और टैगलाइन बनाकर नकद पुरस्कार पाइए। इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2025 है।
टैगलाइन प्रतियोगिता: कौन जीत सकता है कितना इनाम?
EPFO इस प्रतियोगिता में तीन विजेताओं का चयन करेगा। उन्हें आकर्षक नकद धनराशि इनाम के तौर पर दी जाएगी।
- प्रथम पुरस्कार: पहले स्थान पर आने वाले विजेता को 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
- द्वितीय पुरस्कार: दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 11,000 रुपये इनाम के रूप में मिलेंगे।
- तृतीय पुरस्कार: तीसरे स्थान पर आने वाले विजेता को 5,100 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
- विशेष अवसर: विजेताओं को दिल्ली में आयोजित EPFO स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिलेगा। इससे उन्हें अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
EPFO प्रतियोगिता में भाग लेने के नियम और शर्तें
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए EPFO द्वारा कुछ महत्वपूर्ण शर्तें निर्धारित की गई हैं।
- भाषा: आपकी टैगलाइन अनिवार्य रूप से हिंदी भाषा में होनी चाहिए।
- शब्द सीमा: टैगलाइन 10 शब्दों से ज्यादा लंबी नहीं होनी चाहिए।
- रचनात्मकता: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनी टैगलाइन मान्य नहीं होगी।
- एंट्री सीमा: हर व्यक्ति सिर्फ एक ही एंट्री इस प्रतियोगिता में दे सकता है।
- विवरण: टैगलाइन के साथ आपको उसका संक्षिप्त विवरण (Brief Detail) भी देना होगा।
UPI Refund: गलत अकाउंट में चले गए पैसे? जानें तुरंत वापस पाने का तरीका
EPFO टैगलाइन प्रतियोगिता के लिए कैसे करें आवेदन?
यह ऑनलाइन टैगलाइन प्रतियोगिता 1 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करना बहुत आसान है।
- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट www.mygov.in पर जाएं।
- सेक्शन पर क्लिक: होमपेज पर Do/Task सेक्शन में जाएं।
- लिंक खोजें: यहाँ आपको EPFO टैगलाइन कॉन्टेस्ट का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- लॉग इन: ‘लॉगिन टू पार्टिसिपेट’ (Login To Participate) पर जाएं।
- सबमिट करें: लॉगिन करें और अपनी रचनात्मक टैगलाइन को सबमिट कर दें।
- वैकल्पिक तरीका: EPFO ने प्रतियोगिता के लिए एक QR कोड भी जारी किया है। इसे स्कैन करके आप पूरी जानकारी ले सकते हैं और अपनी एंट्री सबमिट कर सकते हैं।