AllBusiness & FinanceIndia

Gold Price Today: सोने-चांदी का ताजा भाव देखें, गोल्ड सिल्वर के दाम जानें

24K Gold Rate Jumps to ₹1,28,270/10gm on 22 Oct 2025.

Gold Price Today: आज, बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 को भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। सोने का भाव ₹1,28,270.00 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो निवेशकों के लिए एक बड़ी खबर है। त्योहारी सीजन, खासकर धनतेरस और दिवाली से पहले, कीमतों का यह बढ़ना ग्राहकों के फैसलों को प्रभावित कर सकता है। चांदी की बात करें तो वह भी ₹1,50,320.00 प्रति किलोग्राम के रेट पर पहुंच गई है। कीमतों में आए इस बदलाव को समझना खरीददारी से पहले बहुत जरूरी है।




Gold Price Today: 22 अक्टूबर 2025 के नवीनतम दरें

सोने के विभिन्न कैरेट और शुद्धता के आधार पर 22 अक्टूबर 2025 (4:00 AM) को नवीनतम दरें इस प्रकार हैं:

  • 24 कैरेट गोल्ड (999 शुद्धता): 10 ग्राम का भाव ₹1,28,270 है, जबकि 1 ग्राम ₹12,827 में मिल रहा है।
  • 22 कैरेट गोल्ड (916 शुद्धता): 10 ग्राम की कीमत ₹1,17,581 है, और 1 ग्राम ₹11,758 में उपलब्ध है।
  • 18 कैरेट गोल्ड (750 शुद्धता): 10 ग्राम का मूल्य ₹96,203 है, और 1 ग्राम ₹9,620 में बिक रहा है।
  • चांदी 999: 1 किलोग्राम का रेट ₹1,50,320 है।

नोट: ये दरें 3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना हैं

5G Battery Drain: 5G चला रहे हैं तो सावधान! क्यों जल्दी खत्म हो रही है आपके फोन की बैटरी

पिछले 10 दिनों में सोने के भाव में बदलाव

सोने के निवेशकों और खरीददारों के लिए पिछले कुछ दिनों के भावों को जानना अहम है। 10 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2025 के बीच 999 शुद्धता वाले सोने के भावों में बड़ा अंतर देखने को मिला है।

तारीखगोल्ड 999 (10 ग्राम, PM)गोल्ड 916 (10 ग्राम, PM)चांदी 999 (1 Kg, PM)
07/10/2025₹1,19,941₹1,09,866₹1,49,441
10/10/2025₹1,21,525₹1,11,317₹1,64,500
14/10/2025₹1,25,682 (AM)₹1,15,125 (AM)₹1,76,175 (AM)
20/10/2025₹1,27,633₹1,16,912₹1,63,050
22/10/2025₹1,28,270₹1,17,581₹1,50,320

10 अक्टूबर को सोना 999 का भाव ₹1,21,525 था। जो 20 अक्टूबर को बढ़कर ₹1,27,633 हो गयाइससे पता चलता है कि 10 दिनों में सोने के भावों में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी हुई है। खरीददारी का फैसला लेते समय इन रुझानों पर ध्यान देना लाभकारी होगा

एक्सपर्ट्स की राय: आगे क्या होगा?

कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेशकों को सोच-समझकर ही अगला कदम उठाना चाहिए। आगे की चाल के लिए वैश्विक संकेतों पर नज़र रखना ज़रूरी है।

भारत में त्योहारी सीज़न की गोल्ड डिमांड अब कम हो गई है। इस कारण वैश्विक स्तर पर खरीदारी की रफ़्तार भी धीमी पड़ी है। यही मुख्य वजह है कि सोने और चांदी के दाम में गिरावट आई है। बाजार में अचानक आई इस गिरावट से निवेशक चिंतित हैं।

ब्लूमबर्ग के चार्ट के अनुसार सोने का दाम घटा है। यह 4,350 डॉलर से गिरकर लगभग 4,250 डॉलर पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमत भी तेजी से लुढ़की है। चांदी 54 डॉलर से गिरकर 50 डॉलर प्रति औंस तक आ गई है। फिलहाल बाज़ार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि जल्द ही और उतार-चढ़ाव आ सकता है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों धातुओं में कमी दर्ज हुई। मंगलवार 21 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट सामने आया है। यह 1,28,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसमें पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले ₹1371 की कमी आई।

चांदी का रेट ₹1,48,508 प्रति किलोग्राम तक पहुँच गया है। इसमें पिछले दिन के मुकाबले ₹1819 की बड़ी गिरावट दर्ज हुई।




Xogen Advance Hair Therapy: छत्तीसगढ़ में लॉन्च हुई नई थेरेपी, बिना सर्जरी उगाएँ प्राकृतिक बाल

Follow the Simplilife Info channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va8mk3L6LwHkXbTU9q1d

इस लिंक के जरिए आप Simplilife के whatsapp group से जुड़ सकते हैं https://chat.whatsapp.com/KVhwNlmW6ZG0PtsTxJIAVw

Show More

Related Articles

Back to top button