ChhattisgarhHealth

Jobs: माध्यम के स्कूल के जारी पदों पर दावा आपत्ति 2 जनवरी 2021 तक

सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय से प्राप्त जानकारी अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर में 28 नवम्बर 2020 को जारी पदों के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण कर पात्र, अपात्र सूची तैयार किया गया है।

व्याख्याता (हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रासायन, समाजिक विज्ञान, गणित), शिक्षक (व्यायाम शिक्षक, अंग्रेजी, गणित, समाजिक विज्ञान), सहायक शिक्षक (अंग्रजी, सामाजिक विज्ञान, गणित), प्रधान पाठक (प्राथमिक एवं माध्यमिक) पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था।

जिसकी दावा आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 02 जनवरी 2021 निर्धारित है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक दावा आपत्ति संयुक्त कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर में कार्यालयीन समय तक जमा कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button