OtherStateTop News

Mahtari Vandan Yojna : महतारी वंदन योजना शुरू होने से छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें खुश

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। इस योजना के तहत प्रदेश में 35 लाख 49 हजार 561 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो बढ़ता जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे है। प्रदेश भर में फार्म भरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं।

महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।

महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर महीने मिलने वाली एक हजार रूपए की राशि से वह अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी और सम्मानजनक जीवन निर्वाह कर सकेंगी। Mahtari Vandan Yojna के तहत वर्ष 2024-25 के बजट में 117 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रूपए मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत के ग्राम खजरीकला और ग्राम बाम्बी, बसिंझोरी और लखनपुर के मड़ाई मेला में शामिल

Image Source : cgdpr
प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू होने से प्रदेश की माताएं बहुत खुश है
Image Source : cgdpr
 जनपद पंचायत के ग्राम खजरीकला और ग्राम बाम्बी, बसिंझोरी और लखनपुर के मड़ाई मेला में शामिल हुए
Image Source : cgdpr

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत के ग्राम खजरीकला और ग्राम बाम्बी, बसिंझोरी और लखनपुर में आयोजित मड़ाई मेला में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं और माताओ से हमने वादा किया था कि प्रदेश में नई सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना Mahtari Vandan Yojna शुरू की जाएगी।

साय सरकार ने उस गांरटी को पूरा किया। प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू हो गई है। योजना शुरू होने से प्रदेश की माताएं बहुत खुश है। अब जल्द ही महतारी वंदन योजना के तहत हर माह पात्र हितग्राहियों को एक हजार रुपये मिलना शुरू हो जाएगा।

राज्य के बजट में इसके लिए प्रावधान किया है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की महिलाए, माताएं, शक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा को आगे बढाते हुए प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में सिर्फ महिलाओ- माताओ के लिए महतारी सदन बनाया जाएगा। प्रदेश विष्णुदेव की सरकार इस दिशा में जल्द की फैसला करेगी।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम खजरिकला में पंचायत में निर्माण कार्य के लिए 7 लाख रुपए, ग्राम बांमी में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए, आश्रित ग्राम में बनखैरा में मंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपए और लखनपुर में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही ग्राम बसिनझोरी में ग्रामीणों की सभी मागों को प्राथमिकता क्रम में पूरा कराने का आवश्वासन दिया।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जनता से किए सभी वायदों, मोदी की गारंटी को पूरा किया जा रहा है।

प्रदेश में विष्णुदेव की सरकार बनते हुए प्रदेश में 18 लाख परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान का वादा पूरा करते हुए स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के युवाओ से वादा किया था कि राज्य प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी का जांच कराई जाएगी। हमारी सरकार ने इस दिशा में उच्चस्तरीय जांच का फैसला ले लिया है। जल्द ही युवाओ को न्याय और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालो पर कार्यवाही करेगी।

शर्मा ने कहा कि मोदी की गारंटी की पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों से किये वायदों को भी पूरा किया जा रहा है। राज्य सरकार ने अपने वादों के पूरा करते हुए किसानों को धान का समर्थन मूल्य 31 रुपये की एकमुश्त राशि का भुगतान का फैसला किया है। इसके लिए भी राज्य के बजट में राशि का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों से राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की है।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़ाई मेले में शामिल ग्रामीणों को मड़ाई मेले की बधाई भी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण साहू, कैलाश चन्द्रवशी, सन्तोष मिश्रा, रामचरण साहू, सहित ग्राम पंच, सरपंच, एवं बड़ी  संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button