AllEducationalWorld

Oxford Scholarship 2026: 100% छात्रवृत्ति पाएं, 15 अक्टूबर अंतिम तिथि

Big Opportunity Oxford Scholarship 2026: 100% Funding for Indian Students, Apply by Oct 15

लाखों छात्रों का सपना विदेश जाकर विश्व प्रसिद्ध संस्थानों से पढ़ाई करना होता है। लेकिन पैसों की कमी के कारण यह सपना अक्सर पूरा नहीं हो पाता है। यदि आप भी ऐसे ही प्रतिभाशाली छात्रों में से एक हैं, तो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है। यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड “रीच ऑक्सफोर्ड स्कॉलरशिप (Oxford Scholarship 2026)” ऑफर कर रही है। इस छात्रवृत्ति के तहत कम-इनकम वाले देशों के छात्रों को 100% मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। यह भारतीय छात्रों के लिए विदेश में बिना फीस पढ़ाई का एक बेहतरीन अवसर है।





Oxford Scholarship 2026: क्या है ख़ासियत?

पहले इस छात्रवृत्ति को ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट स्कॉलरशिप के नाम से जाना जाता था। यह अब ‘रीच ऑक्सफोर्ड’ के नाम से दी जाती है।

  • पात्र देश: भारत, भूटान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, चीन और कोलंबिया समेत कई देशों के छात्र इसके लिए पात्र हैं।
  • कोर्स: यह स्कॉलरशिप मेडिसिन (Medicine) को छोड़कर अनेक प्रकार के अंडर ग्रेजुएट कोर्स ऑफर करती है। इसमें इतिहास, फाइन आर्ट्स, जियोग्राफी, केमिस्ट्री जैसे कई विषय शामिल हैं।
  • अवधि: इसकी अवधि 3 से 4 साल तक होती है, जो आपके चुने हुए कोर्स पर निर्भर करती है।
  • वित्तीय लाभ:
    • छात्रों को ट्यूशन फीस का 100% भुगतान नहीं करना है।
    • रहने के खर्च (Living Cost) के लिए भी सहायता राशि दी जाती है।
    • इसके अलावा, एक साल में एक बार एयरफेयर (Airfare) सुविधा भी मिलती है।

SBI Scholarship: स्कूल-कॉलेज स्टूडेंट्स को ₹20 लाख तक की स्कॉलरशिप

आवेदन के लिए जरूरी तारीखें नोट करें

इस प्रतिष्ठित Oxford Scholarship 2026 का लाभ उठाने के लिए समय सीमा का ध्यान रखना जरूरी है।

  • यूसीएएस आवेदन: अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए यूसीएएस (UCAS) के जरिए 15 अक्टूबर 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।
  • स्कॉलरशिप एंट्री: यदि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में कोई सीट मिलती है, तो स्कॉलरशिप के लिए एंट्री 14 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 के बीच करना अनिवार्य होगा।
  • चयन प्रक्रिया: मार्च 2026 में सिलेक्शन प्रोसेस शुरू हो जाएगा।
  • परिणाम घोषणा: वहीं, इसके परिणाम की घोषणा मई 2026 में की जाएगी।
  • अधिक जानकारी: अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ox.ac.uk को विजिट कर सकते हैं।

Oxford Scholarship 2026: क्या है पात्रता मानदंड?

स्कॉलरशिप का लाभ उठाने से पहले आपको योग्यता और नियमों की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

  • पात्रता: ओईसीडी डीएससी लिस्ट (OECD DAC List) में शामिल देशों के छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।
  • योग्यता: आवेदकों में उत्कृष्ट शैक्षणिक क्षमता (Excellent Academic Capacity) होनी चाहिए।
  • कमिटमेंट: आवेदकों में सामाजिक प्रतिबद्धता की प्रबल भावना होनी चाहिए।
  • वापस लौटने का संकल्प: ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद आवेदकों को अपने देश वापस लौटने और देश के विकास में सहयोग का संकल्प भी लेना होगा।

CBSE Scholarship: 10वीं पास छात्राओं को ₹1000/माह, ऐसे करें आवेदन

इस स्कॉलरशिप का लाभ क्यों उठाएं?

ऑक्सफोर्ड दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक है। यहाँ की पढ़ाई आपके करियर को नई ऊंचाइयाँ देगी। यह Oxford Scholarship 2026 आपको बिना आर्थिक बोझ के विश्वस्तरीय शिक्षा प्राप्त करने का मौका देती है।




CBSE Board Exam 2026: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए 5 मुफ्त सुविधाएं

Show More

Related Articles

Back to top button