AllHealth

पद्मश्री फूलबासन ने कौन बनेगा करोड़पति के `कर्मवीर एपिसोड` में जीता 50 लाख

रायपुर छत्तीसगढ़ के छुईखदान की रहने वाली पद्मश्री फूलबासन ने कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 50 लाख रुपए जीते।

अब तक इतनी बड़ी राशि कोई प्रतियोगी नहीं जीत सका था। समाज सेवा के क्षेत्र में दो लाख महिलाओंं को जागरूक कर आत्मनिर्भर बना चुकी

फूलबासन ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया।

गांव की परेशान और शोषित महिलाओं को उन्होंने एकजुट करना शुरू किया. उन्हें कौन बनेगा करोड़पति में कर्मवीर सीरीज के तहत आमंत्रित किया गया था।

उनके साथ फिल्म अभिनेत्री रेणुका सहाणे थीं। महानायक अमिताभ बच्चन ने फूलबासन की सराहना करते हुए उन्हें अपनी बहन माना है।

Show More

Related Articles

Back to top button