AllChhattisgarh

वैक्सीन लगाने लोग पूरी तरह जागरूक, जबकि केन्द्र राज्यों को वैक्सीन पहुँचाने में असफल : विकास उपाध्याय

पूर्व की सरकारें पेनडेमिक वायरस से शत् प्रतिशत विजय हासिल करने सफल हुए हैं, पहली बार ऐसा हो रहा है मोदी सरकार इसमें असफल साबित हो रही है – विकास उपाध्याय

रायपुर। संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय आज सुबह वीर शिवाजी वार्ड खमतराई में सघन अभियान के तहत लोगों के घरों में जाकर वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता लाने संपर्क किया। इस बीच उन्होंने कहा कि भारत में 1900 के दशक से कई महामारियों के प्रकोप देखे हैं और तात्कालीन सरकारें मुस्तैदी से काम कर इस पर विजय भी हासिल की है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब आये महामारी से मोदी सरकार लड़ने असफल साबित हो रही है। वैक्सीन को लेकर पूरे देश में कमी देखी जा रही है।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने वैक्सीनेशन को लेकर चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के बीच कहा, भारत में 1900 के दशक से कई महामारियों के प्रकोप देखते आ रहे हैं। स्वाईन फ्लू और सार्स जैसे प्रकोप भी बहुत घातक थे, बावजूद इस पर भारत ने विजय हासिल की है। विकास उपाध्याय ने कहा, मोदी सरकार से पूर्व की सरकारें पैनडेमिक वायरस से लगातार लड़ते विजय हासिल करते आई है। उन्होंने बताया, 1918 से लेकर आज तक आप देखेंगे स्पेनिश फ्लू, हैजा, इन्फ्लूएंजा-ए वायरस, चेचक, प्लेग, डेंगू, हेपेटाईटिस, पीलिया जैसे कई पेनडेमिक वायरस हैं जो समय-समय पर पूरे देश और विश्व में मौत का कारण बना है। बावजूद कम संसाधन के पूर्व की सरकारें उन पर 100 प्रतिशत विजय हासिल की है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब मोदी सरकार की वैक्सीनेशन निति से लेकर तमाम व्यवस्थाएँ ध्वस्त नजर आ रही हैं।

विकास उपाध्याय इस महामारी से लोगों को निजात दिलाने वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए लोगों के बीच फैली अफवाहों को दूर करने एवं वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया के साथ-साथ भविष्य में कोरोना वायरस से बचाव की इस जरूरत को लोगों तक लगातार पहुँचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के लोग वैक्सीन को लेकर उत्साहित हैं, परन्तु राज्य सरकार द्वारा वैक्सीन क्रय करने पूरी तैयारी के बावजूद केन्द्र वैक्सीन देने से असफल साबित हो रही है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि यह विलंब आगे चलकर किसी तीसरे लहर का कारण बन सकता है। आज छत्तीसगढ़ में वैक्सीन के एक भी खुराक नहीं हैं, इसी से पता चलता है कि केन्द्र सरकार वैक्सीनेशन को लेकर कितना गंभीर है। विकास उपाध्याय इसके बावजूद अपने क्षेत्र में लोगों के बीच वैक्सीन को लेकर लोगों को जागरूक करने प्रतिदिन स्वयं उपस्थित होकर लोगों से अपील कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Miss Universe 2023 Beauty Pageant