AllChhattisgarh

Passport Alert : पासपोर्ट वेरिफिकेशन हुआ आसान, अब नहीं करनी पड़ेगी लंबी प्रतीक्षा


Raipur पासपोर्ट बनवाने वाले आवेदकों को अब वेरिफिकेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए प्रक्रिया आसान कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के 31 थानों को पासपोर्ट के आनलाइन वेरिफिकेशन के लिए जोड़ दिया गया है। इसके बाद अब पासपोर्ट बनवाने के दौरान लोगों को थानों में वेरिफिकेशन में होने वाली देरी नहीं होगी।

बता दें कि पहले पासपोर्ट वेरिफिकेशन में 10 से 15 दिनों का समय लगता था, लेकिन अब आवेदन सीधे ही पासपोर्ट आफिस से आनलाइन संबंधित थाने पहुंचेंगे और थाना प्रभारी इसकी जांच के बाद पासपोर्ट आफिस में वापस भेज देंगे।

पासपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि यह सुविधा लोगों को राहत देने के लिए शुरू किया गया है। लंबे समय से इस प्रकार की व्यवस्था शुरू होने की मांग भी की जा रही थी।

Related Articles

पुलिस जवानों को दे रहे ट्रेनिंग, 31 थानों को मिले टेबलेट

जानकारी के अनुसार इस आनलाइन प्रक्रिया के लिए सभी 31 थानों को पुलिस हेडक्वार्टर से टेबलेट भी दिए गए है। इसके साथ ही आनलाइन वेरिफिकेशन के लिए पुलिस को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

इस सुविधा के शुरू होने के पहले तक आवेदक को स्वयं ही संबंधित थाने में जाकर अपने दस्तावेज जमा करने होते थे और वेरिफिकेशन रिपोर्ट जल्द से जल्द पासपोर्ट आफिस पहुंच जाए, इसके लिए प्रयास करना पड़ता था। अब इस नई सुविधा के शुरू होने के बाद 10 से 15 दिन बचेंगे।

पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी

इन दिनों पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान रिकार्ड 57 हजार से ज्यादा आवेदन पासपोर्ट के लिए आए।

इसे देखते हुए ट्रैवल्स संचालकों द्वारा भी हर 15 से 20 दिनों में बायोमीट्रिक शिविर लगाए जाते है। उपभोक्ताओं द्वारा इस शिविर का लाभ भी लिया जाता है।

Related Articles

Back to top button