AllIndia

PF पर बड़ी खबर: 8.25% ब्याज दर बरकरार, 7 करोड़ से ज़्यादा लोगों को फायदा!

PF पर 8.25% ब्याज दर कायम: 7 करोड़ से अधिक PF खाताधारकों को मिलेगी राहत

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए PF जमा पर 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी है। इस फैसले से EPFO के 7 करोड़ से ज़्यादा सदस्यों को सीधा फायदा होगा। जानें पूरी खबर!

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (PF) जमा पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर को बरकरार रखा है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने यह फैसला लिया था, जिसे अब वित्त मंत्रालय ने भी मंज़ूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से EPFO के 7 करोड़ से ज़्यादा सदस्यों को सीधा लाभ होगा।

ब्याज दर का उतार-चढ़ाव: एक नज़र

EPF पर ब्याज दरों का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। साल 1977-78 में EPF पर ब्याज दर आठ प्रतिशत थी।

हालांकि, मार्च 2022 में, 2021-22 के लिए EPF पर ब्याज को 8.5 प्रतिशत से घटाकर चार दशक के न्यूनतम स्तर 8.1 प्रतिशत कर दिया गया था।

इसके बाद, EPFO ने फरवरी 2024 में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर को थोड़ा बढ़ाते हुए 8.15 प्रतिशत से 8.25 प्रतिशत किया था। अब इसे नए वित्त वर्ष के लिए भी बरकरार रखा गया है, जो PF खाताधारकों के लिए एक अच्छी खबर है।

pf interest rate 8 pont 25 retained epfo
pf interest rate 8 pont 25 retained epfo

मार्च 2025 में EPFO से जुड़े 14.58 करोड़ सदस्य

हाल ही में जारी हुए पेरोल डेटा के अनुसार, मार्च 2025 में EPFO से 14.58 लाख नए सदस्य जुड़े हैं

यह मार्च 2024 की तुलना में 1.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

श्रम मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में EPFO से जुड़ने वाले कुल सदस्यों में 7.54 लाख नए सदस्य रहे हैं।

यह संख्या फरवरी 2025 की तुलना में 2.03 प्रतिशत और मार्च 2024 की तुलना में 0.98 प्रतिशत अधिक है, जो देश में संगठित क्षेत्र में रोज़गार वृद्धि को दर्शाता है।


EPFO का क्रांतिकारी कदम: अब चेहरा बनेगा आपकी पहचान, घर बैठे पाएं UAN और डिजिटल सेवाएं

Related Articles

Back to top button
Miss Universe 2023 Beauty Pageant