गाजियाबाद के मुरादनगर घटना पर राष्ट्रपति कोविंद ने जताया दुख

नई दिल्ली दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मुरादनगर में आज श्मशान में छत गिरने से हुए बड़े हादसे को लेकर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट के जरिये दुखद व्यक्त किया है I

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, मुरादनगर, गाजियाबाद स्थित श्मशान में छत गिरने की घटना अत्यन्त दुखद है I मृतकों के परिवार जन को मेरी शोक संवेदनाएं ! मैं प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में आहत लोग शीघ्र स्वस्थ हों

स्थानीय प्रशासन राहत और सहायता हेतु कार्यरत है।
बता दें कि, मुरादनगर में शेड गिरने से इसमें फंसे 38 लोगों को निकाला गया है और इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है,बाकी लोगों का इलाज़ अस्पताल में चल रहा है।

Exit mobile version