AllJob Info - Exam

Railway Job 2025: 5,810 पदों पर सरकारी भर्ती! स्नातक पास करें Apply

Railway Job 2025: RRB NTPC Recruitment for 5810 Graduate Posts, Apply till November 20, 2025.

Railway Job 2025: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे स्नातक युवाओं के लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती (Railway Recruitment 2025) के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 5810 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।





Job In IPPB: 348 ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती! 29 अक्टूबर Last Date

Railway Job 2025: रिक्त पदों का वर्गीकरण

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के तहत 5810 पदों को विभिन्न श्रेणियों के पदों में बांटा गया है।

  • कुल पद: 5810
  • स्टेशन मास्टर: 615 पद खाली हैं।
  • गुड्स ट्रेन मैनेजर: 346 पद उपलब्ध हैं।
  • जूनियर अकाउंटेंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 921 पद रिक्त हैं।
  • सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 338 पद हैं।
  • कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 161 पद खाली हैं।
  • ट्रैफिक असिस्टेंट: 59 पद उपलब्ध हैं।

Top 10 Pharmacy Colleges: फार्मेसी Study के लिए भारत के बेस्ट कॉलेज

पात्रता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क

रेलवे की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है।

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट (स्नातक) उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • आयु सीमा: न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • टाइपिंग प्रोफिशिएंसी: कुछ पदों के लिए कंप्यूटर पर इंग्लिश/हिन्दी टाइपिंग की दक्षता अनिवार्य होगी।
  • आयु में छूट: ओबीसी एनसीएल को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य वर्ग: 500 रुपये शुल्क का भुगतान सीबीटी-1 में शामिल होने के लिए करना होगा
  • आरक्षित/महिला: एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूडी, महिला, ईबीसी, ट्रांसजेंडर और अल्पसंख्यक के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
  • भुगतान माध्यम: इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के जरिए ही पेमेंट स्वीकार किया जाएगा।

बड़ा मौका Job In SEBI: असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती, 30 अक्टूबर से आवेदन

चयन प्रक्रिया और वेतनमान

आरआरबी एनटीपीसी की चयन प्रक्रिया में तीन प्रमुख चरण शामिल होंगे।

  • पहला चरण (CBT-1): यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट90 मिनट की अवधि का होगा।
    • प्रश्न संख्या: कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
    • विषय: जनरल अवेयरनेस (40 प्रश्न), गणित (30 प्रश्न) और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग (30 प्रश्न)।
  • दूसरा चरण (CBT-2): सीबीटी-1 में चयनित उम्मीदवार को सीबीटी- 2 में शामिल होना होगा।
  • तीसरा चरण: इसके बाद सीबीएटी/ स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
  • अंतिम चरण: चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

वेतन विवरण (प्रारंभिक वेतन):

  • चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर और स्टेशन मास्टर: ₹35,400 प्रतिमाह होगा।
  • गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंटेंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: ₹29,200 प्रतिमाह होगा।
  • ट्रैफिक असिस्टेंट: ₹25,500 प्रतिमाह होगा।




Job In CCL 2025: 1180 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती! 24 अक्टूबर तक करें आवेदन

आवेदन और सुधार की समय-सारणी

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2025
  • करेक्शन पोर्टल: 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक खुला रहेगाएप्लिकेशन फॉर्म में सुधार का मौका मिलेगा।
  • स्क्राइब जानकारी: पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स 3 से 7 दिसंबर तक स्क्राइब की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी भी क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट https://rrbbhopal.gov.in/ पर जाकर CEN 06/2025 NTPC-G के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें।

https://rrbbhopal.gov.in/Final%20CEN%206_2025_%20Hindi_%2021-10-2025_Publish.pdf

Railway Job 2025, RRB NTPC, Sarkari Naukri, Station Master, RRB Recruitment

Show More

Related Articles

Back to top button