AllScienceWorld

केंचुए जैसा दिखने वाला Snake World का अनोखा सदस्य, क्यों है यह अंधा?

Snake World‘s Smallest Blind Snake : दुनिया का सबसे छोटा अंधा सांप: जानें थ्रेड स्नेक के बारे में।

दुनिया का सबसे छोटा सांप, जिसे अक्सर लोग केंचुआ समझ लेते हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस सांप की खासियत है, कि इसकी आंखें हैं, लेकिन यह फिर भी पूरी तरह से अंधा होता है। Snake World के इस अजूबे प्राणी के बारे में, सब कुछ जानना दिलचस्प है।

यह Snake World का एक अद्भुत रहस्य है।




केंचुए जैसा दिखने वाला अनोखा सांप

सोशल मीडिया पर इन दिनों, एक अजीबोगरीब सांप का वीडियो, वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में नजर आने वाला यह जीव, बाहर से पूरी तरह केंचुए जैसा दिखता है। लेकिन असल में यह दुनिया का, सबसे छोटा सांप है। इसकी सबसे चौंकाने वाली बात यह है, कि इसके पास आंखें तो हैं, लेकिन यह फिर भी पूरी तरह से अंधा होता है। यह अनोखा सांप सिर्फ कुछ ही सेंटीमीटर लंबा होता है, और ज़्यादातर लोग इसे पहचान तक नहीं पाते।

यह Snake World का अनोखा सदस्य है।

थ्रेड स्नेक (Leptotyphlops) क्या है?

इस सांप को थ्रेड स्नेक, या (Leptotyphlops) कहा जाता है। यह दुनिया के सबसे छोटे, सांपों की प्रजाति में आता है। इनकी लंबाई अधिकतम 10 से 12 सेंटीमीटर होती है। इनका शरीर इतना पतला होता है, कि यह आसानी से केंचुए जैसा लगने लगता है। आम तौर पर ये जमीन के नीचे, या मिट्टी में छिपकर रहते हैं। इसलिए इन्हें ढूंढ पाना बेहद मुश्किल होता है।

यह Snake World के सबसे छोटे सांप की पहचान है।

आंखें होने के बावजूद क्यों नहीं देख सकता?

इस थ्रेड स्नेक की आंखें, बेहद छोटी होती हैं। और त्वचा की परत से ढकी होती हैं। यही वजह है कि ये, किसी भी चीज़ को देख नहीं पाते। वैज्ञानिक मानते हैं कि ये सांप, अंधेरे या मिट्टी के नीचे रहने के लिए, अनुकूल (adapt) हो चुके हैं। इसलिए इनकी आंखें काम नहीं करतीं। इनकी पहचान छूकर ही हो सकती है। क्योंकि ये इंसानों के लिए पूरी तरह से, बेगुनाह और नुकसानरहित होते हैं।

यह Snake World के सांप की अनोखी विशेषता है।

वायरल वीडियो में क्या है खास?

  • हाल ही में वायरल हुए वीडियो में, यह सांप एक इंसान की हथेली पर, रेंगता नजर आ रहा है।
  • इसके छोटे और पतले शरीर को देखकर, कई लोग इसे केंचुआ समझने की गलती कर रहे हैं।
  • लेकिन जब एक्सपर्ट्स ने इसकी पुष्टि की, तो पता चला कि ये एक, दुर्लभ थ्रेड स्नेक है।
  • वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया, और अब यह इंटरनेट पर, खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Blind snake, Thread snake, Leptotyphlops, Rare snake





Plastic खाकर पानी बनाता है ये रहस्यमयी फंगस! क्या खत्म होगा यह प्रदूषण?

Show More

Related Articles

Back to top button