नई दिल्ली| प्रसिद्ध संचार एप ट्रकॉलर ने 15 जनवरी 2018 को एंड्रायड डिवाइसों के लिए ` ट्रूकॉलर बैकअप` फीचर लांच किया, जो यूजर्स को अपने कांटैक्ट्स, कॉल हिस्ट्री, ब्लॉक लिस्ट और सेटिंग्स को गूगल ड्राइव में बैकअप और रिस्टोर करने की सुविधा देता है।
कंपनी ने एक बयान में कहा, ` ट्रूकॉलर बैकअप` यूजर्स द्वारा सबसे ज्यादा अनुरोध किए जानेवाले फीचर्स में से एक है। जो यूजर्स को नया फोन या सिम कार्ड लेने पर सुरक्षित ढंग से उनके कांटैक्स और सेटिंग्स को गूगल ड्राइव में स्टोर रखता है।`
फिलहाल बैकअप फाइल केवल गूगल ड्राइव के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन भविष्य में अन्य बैकअप स्टोरेज तक भी इसका विस्तार किया जाएगा।
यूजर्स बैकअप की फ्रिक्वेंसी को भी बदल सकते हैं, जिसमें डेली, वीकली, मंथली और ऑन डिमांड शामिल है।
इसके साथ एक और फीचर ` ट्रूकॉलर कांटैक्ट्स` दिया गया है, जो यूजर्स को उन कांटैक्ट्स को सर्च करने की सुविधा देता है, जिसमें उन्होंने सेव नहीं किया है, लेकिन पहले उनके साथ संवाद हुआ हो।