Breaking News

छत्तीसगढ़ को अयोध्या से जोड़ने वाले हाईवे पर होगी चर्चा, सीएम साय 30 को करेंगे नितिन गडकरी से भेंट

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में कल शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। सीएम साय छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। बैठक में अयोध्या को छत्तीसगढ़ से जोड़ने वाले हाईवे पर भी चर्चा होगी।

सीएम विष्णु देव साय 30 सितंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए 29 सितंबर की रात को नई दिल्ली जाएंगे।

बताया गया कि बैठक के दौरान प्रदेश में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की होगी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और राज्य के लोक निर्माण विभाग, राजस्व, खनन और वन विभाग के अधिकारियों को भी शामिल रहने के लिए कहा गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा
बैठक का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में चल रहे राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्य की समीक्षा करना है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य हमेशा राजमार्ग परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन में सहायक रहा है, लेकिन कुछ परियोजनाएं विभिन्न बाधाओं के कारण अभी भी धीमी गति से चल रही हैं। इस बैठक के जरिए इन बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

लंबित मुद्दों पर विशेष नजर

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गडकरी काम को समय पर और कुशलता से निष्पादित करने के लिए छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।

बैठक में वन विभाग, राजस्व और खनन विभाग से क्लीयरेंस से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि ये कई परियोजनाओं में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

नितिन गडकरी को उम्मीद है कि समीक्षा से सभी लंबित मुद्दों का समाधान हो जाएगा और परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

अयोध्या को जोड़ने वाली परियोजना की प्रगति की होगी समीक्षा

पिछली समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ को अयोध्या से जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई। इस बैठक में उस प्रोजेक्ट की प्रगति का भी आकलन किया जाएगा।

अयोध्या को जोड़ने वाला प्रस्तावित मार्ग धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About simplilife.com

Check Also

अजवाइन : मसाले की शान, सेहत की जान – 10 बेहतरीन फायदे और नुकसान

अजवाइन का उपयोग न सिर्फ मसाले के रूप में किया जाता है, बल्कि इसका उपयोग …