सऊदी अरब में इस साल 60 हजार लोग करेंगे हज की रस्म अदा

सऊदी सऊदी अरब में आज लगभग 60 हजार लोग हज की रस्म अदा करेंगे। कोरोना महामारी के कारण इस बार हज का आयोजन छोटे पैमाने पर किया गया है और हज यात्रियों की संख्या सीमित रखी गई है। सउदी अरब के उन्‍हीं नागरिकों को हज में शामिल होने की अनुमति दी गई है जो कोविड वैक्सीन ले चुके हैं।

हज यात्रियों ने कल पांच दिन के हज की शुरुआत करते हुए मिना में रात बिताई। वे अब अराफात के मैदानी इलाकों में हज की नमाज की मुख्य रस्म के लिए जुट रहे हैं। वे वहाँ दिन भर प्रार्थना करेंगे। जायरीन निमरा मस्जिद में हज का खुत्‍बा सुनेंगे और मुजदलफा के लिए रवाना होने से पहले दोपहर और शाम की नमाज एकसाथ अदा करेंगे।

जायरीन कुर्बानी तथा शैतान को पत्थर मारने की प्रतीकात्मक रस्म के लिए कल सुबह मिना लौटेंगे। कोरोना महामारी से पहले 2019 में लगभग 25 लाख लोगों ने हज किया था, इनमें भारत के रिकॉर्ड ढाई लाख लोग शामिल हुए थे।

Exit mobile version