UPPSC भर्ती 2025: कंप्यूटर सहायक के पदों पर नौकरी का शानदार मौका

UPPSC Computer Assistant Recruitment 2025: Apply, Eligibility, Selection Process!

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने नौकरी का मौका दिया है। कंप्यूटर सहायक के पदों पर भर्ती निकली है। यह युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। उम्मीदवार 1 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह UPPSC भर्ती 2025 कुल 13 पदों के लिए है।

पूरी जानकारी यहाँ देखें।

UPPSC भर्ती 2025: मुख्य विवरण

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर सहायक के 13 पदों पर अधिसूचना जारी की है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 9 पद हैं। ओबीसी के लिए 3 पद आरक्षित हैं। ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1 पद है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जा सकते हैं। uppsc.up.nic.in पर आवेदन करें।

आवेदन की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2025 है।



महत्वपूर्ण तिथियाँ और ओटीआर

ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2025 है। शुल्क समाधान भी 8 अगस्त 2025 तक होगा। आवेदन के लिए ओटीआर नंबर जरूरी है। बिना ओटीआर के आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

अपना ओटीआर नंबर पहले प्राप्त करें।



योग्यता, आयु सीमा और शुल्क

अनिवार्य: किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा या डोएक या नायलेट सोसाइटी से “ओ” स्तर के डिप्लोमा के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण हो।

अधिमानी अहर्ताएं: अन्य बातों के समान होने पर सीधी भर्ती के मामले में ऐसे अभ्यर्थी को अधिमान दिया जाएगा जिसने (क) प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा की हो, या (ख) राष्ट्रीय कैडेट कोर का “बी” प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।



UPPSC भर्ती 2025 के लिए कुछ शर्तें हैं।

आयु सीमा (1) अभ्यर्थियों को 01 जुलाई, 2025 को 18 वर्ष की आयु अवश्य पूरी करनी चाहिए और उन्हें 40 वर्ष से अधिक आयु का नहीं होना चाहिए, अर्थात् उनका जन्म 02 जुलाई, 1985 से पूर्व तथा 01 जुलाई, 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए। दिव्यांगजन हेतु अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष है अर्थात् अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई, 1970 के पूर्व का नहीं होना चाहिए।

(2) (क) उ.प्र. के अनुसूचित जाति, उ.प्र. के अधिकतम आयु सीमा में छूट

अनुसूचित जनजाति, उ.प्र. के अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों, उ.प्र. के वर्गीकृत खेलों के कुशल खिलाड़ियों तथा उ.प्र. राज्य सरकार के राजकीय कर्मचारियों, उ.प्र. बेसिक शिक्षा परिषदीय शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा उ.प्र. के अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों/कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट अनुमन्य होगी, अर्थात् उनका जन्म 02 जुलाई, 1980 के पूर्व का नहीं होना चाहिए।

(ख) उ.प्र. के समाज के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 15 वर्ष अधिक होगी।

(ग) उ.प्र. के आपात कमीशन प्राप्त अधिकारियों/अल्पकालिक कमीशन प्राप्त अधिकारियों/भूतपूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम आयु सीमा में सेना में की गई सेवा अवधि + 03 वर्ष के बराबर छूट अनुमन्य होगी।



पद की प्रकृति: समूह “ग” अराजपत्रित

ग्रेड वेतन: 2400, वेतनमान: 5200-20200
सैलरी 5,200 रुपये से 20,200 रुपये तक होगी। साथ में निर्धारित ग्रेड पे भी मिलेगा।



चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। इसमें लिखित परीक्षा और टाइप टेस्ट शामिल हैं।

परीक्षा की तैयारी अच्छे से करें।

अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक कर पर क्लिक करें पीडीएफ़ देखें https://uppsc.up.nic.in/OuterPages/View_Enclosure.aspx?ID=742&flag=H&FID=886


SBI PO Job : ग्रेजुएट्स के लिए मौका, आवेदन 14 जुलाई 2025 तक

NHAI में सरकारी नौकरी का मौका! ₹1.7 लाख तक वेतन, आज ही करें आवेदन

Exit mobile version