Breaking News

Big news : निजी स्कूलों को ऑनलाइन राशि प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़

शिक्षा का अधिकार

स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जारी किए 101 करोड़ रूपए  

रायपुर, 14 जनवरी 2021

 स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत आज प्रदेश के 4 हजार 473 निजी स्कूलों के शिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति राशि 101 करोड़ रूपए सीधे उनके खाते में आनलाईन ट्रान्सफर किए।

छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है जहां सिर्फ कोरोना काल में 51,985 बच्चों को प्रवेश दिलाकर व्यवस्थित तरीके से आनलाईन राशि भेजी गई है। अब तक शिक्षा के अधिकार के तहत 33 लाख 65 हजार 552 विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। 
    

उल्लेखनीय है कि शिक्षा के अधिकार के मामले में छत्तीसगढ़ के इस माॅडल को ओडिशा, झारखण्ड और आसाम राज्योें में भी अपनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री के आवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संचालक लोक शिक्षण एवं समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक जितेन्द्र कुमार शुक्ल, कार्यक्रम के सहायक संचालक एवं नोडल अधिकारी अशोक कुमार बंजारा, सहायक संचालक प्रशांत पाण्डेय, बैंक के अधिकारी और इन्डस एक्शन संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।
    स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार शिक्षा के अधिकार की राशि आॅनलाईन स्कूलों को प्रदान की गई है।

मंत्री डाॅ. टेकाम ने बताया कि लंबे समय से यह मांग बार-बार आ रही थी कि निजी स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के तहत् आने वाले वंचित वर्ग के बच्चों की फीस समय पर नहीं मिल पा रही है। इसलिए राशि राज्य से सीधे खाते में भुगतान की व्यवस्था की गई है। इस पहल से पूरी व्यवस्था पारदर्शी होगी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के बावजूद वर्तमान शैक्षणिक सत्र में जनवरी 2021 की स्थिति में 51 हजार 985 बच्चे प्रवेश ले चुके हैं। 

About simplilife.com

Check Also

दुकानदारों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे खुलेंगी दुकानें

छत्तीसगढ़ में दुकानों का नया दौर: 24 घंटे खुलेंगे बाज़ार, कर्मचारियों के हित भी सुरक्षित …

स्कूलों में स्मार्टफोन : प्रतिबंध या प्रोत्साहन? वैश्विक बहस और भारत की स्थिति

स्कूलों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जाए या नहीं, यह एक जटिल सवाल …

Fastag New Rules: सावधान… फास्टैग में बैलेंस नहीं, तो टोल पर लगेगा झटका

फास्टैग के नए नियम लागू, जानिए क्या बदला और कैसे होगा असर फास्टैग, टोल प्लाजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *