All

विकास उपाध्याय संग भक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह

विधायक विकास उपाध्याय जोत जवारा व दुर्गा विसर्जन में सम्मिलित हुए

रायपुर। पश्चिम विधानसभा के विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय आज माँ दुर्गा के विसर्जन कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र के विभिन्न आयोजनों में सम्मिलित हो कर छत्तीसगढ़ की पुरानी परंपरा जोत जवारा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

पूरे शहर में आज दुर्गा विसर्जन को लेकर जबरदस्त धूम धाम रही। ये बात और है कि कोरोना काल के चलते अन्य वर्ष की तरह दुर्गा विसर्जन को लेकर इस बार भक्तों को जिस तरह से इस अवसर पर भक्ति भाव दिखाने खुली छूट मिलती थी इस बार ऐसा नहीं हुआ।

बावजूद युवा विधायक विकास उपाध्याय ने माँ दुर्गा के भक्तों की भावना को और लगातार उनके द्वारा की जा रही माँग की उन्हें विसर्जन के लिये DJ और बैंड बाजा जैसे चीजों की अनुमति मिले को लेकर कलेक्टर से बात कर अनुमति दिलाई ताकि हिन्दू समुदाय की भावना का सम्मान बना रहे। इसकी अनुमति मिलने के साथ ही पूरे राजधानी में भक्तों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

विकास उपाध्याय सोमवार को इन्हीं कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर रामनगर, गुढ़यारी सहित विभिन्न आयोजनों में जोत जवारा के विसर्जन में बढ़ चढ़कर भाग लिया। विकास उपाध्याय के इन कार्यक्रमों में सम्मिलित होने से भक्तों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दी।

Related Articles

Back to top button
Miss Universe 2023 Beauty Pageant