AllHealth

Bhilai news : अर्चना टॉवर पर नगर निगम ने की कार्रवाई, दुकानों को किया सील

भिलाई नगर निगम भिलाई ने शुक्रवार को चंद्रा मौर्या टॉकीज के समीप बनी अर्चना टावर के 21 दुकानों पर सीलबंद की कार्रवाई की।

Related Articles

यह कांप्लेक्स निर्माण के समय से ही विवादों में रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जोन 03 अंतर्गत अर्चना टावर के 21 दुकानों में सील बंद करने की कार्यवाही किया गया जिसमें से 04 दुकानों पर व्यवसाय किया जाना पाया गया और शेष दुकान बंद होना पाया गया।

उक्त कार्यवाही के दौरान दुकान क्रमांक 15 एवं 21 को सील कर कार्यवाही की गई। तथा दो दुकान चिकित्सालय पर डॉक्टर एवं मरीज होने के कारण सील नही किया जा सका। किन्तु संबंधित दुकानदारों को आज भर के लिए खोलने की अनुमति दिया गया है।

उक्त दोनों दुकानों को शीध्र सील करने की कार्यवाही की जायेगी। सूत्र बताते हैं कि बीसीसी सर्टिफिकेट नहीं होने के यह कार्रवाई नगर निगम भिलाई के द्वारा की गई है इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button