All

National news : मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल भी भारतीय अमीरों में टॉप पर

नई दिल्ली 

फोर्ब्स ने साल 2020 के टॉप 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है।

इस लिस्ट में कई नए नाम भी शामिल हुए हैं। टॉप 100 ने 517.5 अरब डॉलर की संपत्ति जोड़ी है, जो पिछले साल की लिस्ट में शामिल लोगों की कुल संपत्ति से 14 फीसदी ज्यादा है।

 

mukesh

पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम शामिल हैं। उनकी संपत्ति 88.7 अरब डॉलर है।

 

फोर्ब्स की लिस्ट में 25.2 अरब डॉलर की सपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर गौतम अडानी हैं।

 

तीसरे नंबर पर शिव नाडार का नाम शामिल है। इनकी संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है।

चौथे नंबर पर डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं। इनकी संपत्ति 15.4 अरब डॉलर है।

पांचवें पायदान पर हिंदुजा ब्रदर्स का नाम शामिल है। इनकी संपत्ति 12.8 अरब डॉलर है।

छठे नंबर पर 11.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ साइरस पूनावाला हैं।

सातवें पायदान पर पालोनजी मिस्त्री हैं, जिन की संपत्ति 11.4 अरब डॉलर है।

आठवें नंबर पर उदय कोटक 11.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ है। जबकि

नौवें नंबर पर गोदरेज फैमिली को जगह मिली है। इनकी संपत्ति 11 अरब ड़ॉलर है।

दसवें नंबर में लक्ष्मी मित्तल हैं। इनकी संपत्ति 10.3 अरब डॉलर है। 

Related Articles

Back to top button
Miss Universe 2023 Beauty Pageant