केके मोदी विश्वविद्यालय “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
दुर्ग, 13 जुलाई।
केंद्र सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत केके मोदी विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन केके मोदी विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार (प्रभारी) डॉ. मोहम्मद बख्तावर अहमद एवं स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रभारी (इंचार्च) श्री चंद्रहास रजक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर केके मोदी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ बीएनआई एक्सट्रीम के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा समाज में हरित चेतना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर केके मोदी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार (प्रभारी) डॉ. मोहम्मद बख्तावर अहमद ने बीएनआई के श्री भूपेंद्र नेमा एवं एक्सट्रीम चैप्टर के सपोर्ट एंबेसडर श्री अखिलेश चंद्राकर, प्रेसिडेंट श्री अनंत सिंह परिहार, वाइस प्रेसिडेंट श्री प्रवीण बैस एवं सेक्रेटरी ट्रेजर श्री जितेंद्र पाठक एवं सभी सदस्यों का विश्वविद्यालय की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे संयुक्त सामाजिक एवं पर्यावरणीय अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ युवाओं को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा।










