AllChhattisgarh

आयुष विभाग राजनांदगांव द्वारा ‘वृहद वृक्षारोपण अभियान 2026’ का सफल आयोजन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का दिया संदेश


राजनांदगांव छत्तीसगढ़ शासन, आयुष विभाग एवं कार्यालय जिला आयुष अधिकारी, राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘वृहद वृक्षारोपण अभियान 2026’ दिनांक 05 अगस्त 2026 बुधवार को आयुष पॉलीक्लिनिक, राजनांदगांव परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


“एक पेड़ माँ के नाम” तथा “जहाँ हरियाली वहाँ खुशहाली” के संदेश के साथ आयोजित इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला राजनांदगांव को हरित एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाना तथा औषधीय वनस्पतियों का संरक्षण करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव के महापौर श्री मधुसूदन यादव उपस्थित रहे। उन्होंने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आमजन को पर्यावरण व स्वास्थ्य संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम पारस वर्मा,आयुक्त श्री जी आर मरकाम, वार्ड पार्षद तथा अन्य गणमान्य नागरिक एवं आयुष विभाग के सभी चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियां एवं गतिविधियां:
*नीम, कचनार, तुलसी, अमलतास, आंवला, कदम, अर्जुन, रीता, हर्रा, मोरिंगा, बहेड़ा, शिकाकाई, अश्वगंधा, जामुन और पलाश, बेल जैसे महत्वपूर्ण औषधीय पौधे लगाए गए

  • पर्यावरण संकल्प: उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण स्वच्छता, निरंतर वृक्षारोपण और पौधों की देखरेख का संकल्प दिलाया गया।
  • इसी क्रम में सौर ऊर्जा के लाभ बताते हुए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ने के लिए नागरिकों का आह्वान किया गया। इसके लिए सब्सिडी भी उपलब्ध है।
    कार्यक्रम का समापन जिला आयुष अधिकारी डॉ शिल्पा मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों तथा उपस्थित नागरिकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।
    जारीकर्ता:
    कार्यालय जिला आयुष अधिकारी एवं आयुष पॉलीक्लिनिक,
    जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

Related Articles

Back to top button