OtherSports

37वीं राष्ट्रीय खेल स्पर्धा: कुश्ती में नील और मेहुल को गोल्ड

प्रतियोगिता के आठवे दिन दिनांक 02 नवंबर 2023 को छत्तीसगढ़ राज्य के खाते में एक स्वर्ण, एक रजत, एवं 4 कांस्य पदक,

पदको की कुल संख्या पहुंची 12 (02 Gold, 02 Silver & 08 Bronze Medal)

37वीं राष्ट्रीय खेल का आयोजन राज्य शासन गोवा के द्वारा गोवा में दिनांक 26 अक्टूबर से 9 नवम्बर 2023 तक भारतीय ओलम्पिक संघ एवं गोवा ओलम्पिक संघ के तत्वावधान में आयोजन किया जा रहा है।

गोवा में चल रहे 37 नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाडियों का सफर दिन प्रतिदिन बेहतर हो रहा है,

प्रतियोगिता के आठवे दिन छत्तीसगढ़ राज्य की मिनी गोफ ने सबसे ज्यादा 05 पदक हासिल किए जिसमे 01 स्वर्ण पदक, 01 रजत पदक एवं 03 कांस्य पदक शामिल है।

  1. गोल्ड मेडल – पुरुष डबल इवेंट (नील सागर एवं मेहुल साहू
  2. रजत पदक – मिक्स डबल इवेंट (वंदना मिंज एवं जयेश तिवारी)
  3. कांस्य पदक – महिला टीम इवेंट (शिवानी सोनी,चैन कुमारी निषाद,सीमा यादव व रंजीता खलको)
  4. कांस्य पदक – महिला सिंगल इवेंट – प्रेरणा सिंह
  5. कांस्य पदक – पुरुष सिंगल इवेंट – संजीव नायक

छत्तीसगढ़ राज्य को कुश्ती इवेंट में भी आज एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य के अवधेश यादव ने 87 कि. ग्रा. ग्रीको रोमन कुश्ती इवेंट में कांस्य पदक जीता।

छत्तीसगढ़ राज्य के खाते में अब तक कुल 02 स्वर्ण पदक, 02 रजत पदक एवं 08 कांस्य पदक सहित कुल 12 पदक हासिल किए है।

Related Articles

Back to top button