NationalOtherStateTop News

कोविड-19 टीकाकरण की नवीनतम जानकारी 180वां दिन…



भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 39 करोड़ के आंकड़े को पार किया

आज शाम 7 बजे तक 32.10 लाख से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं

अभी तक 12.19 करोड़ से ज्यादा टीके 18-44 साल के आयु वर्ग के लोगों को लग चुके हैं

एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर प्राप्त अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कोविड-19 टीकाकरण की करवरेज ने 39 करोड़ ( 39,10,53,156) के आंकड़े को पार कर लिया है। 21 जून को सार्वभौमिक कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण शुरू हुआ था। प्राप्त अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार अकेले कल शाम 7 बजे तक 32.10 लाख से अधिक (32,10,451) कोविड-19 टीके लगाए जा चुके हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001ZTM7.jpg

आज 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक के रूप में 13,82,467 लोगों को और दूसरी खुराक के रूप में 1,57,660 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया। कुल मिलाकर, 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 11,78,70,724 व्यक्तियों ने अपनी पहली खुराक प्राप्त कर ली है और टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से कुल 41,92,141 लोगों ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे आठ राज्यों ने 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में 50 लाख से अधिक कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक लगा दी है।

नीचे दी गई तालिका अब तक 18-44 वर्ष आयु वर्ग को दी जाने वाली संचयी टीका खुराक  के आंकड़े दर्शाती है-

क्रमांकराज्यपहली खुराकदूसरी खुराक
1अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह6703071
2आंध्र प्रदेश255113451616
3अरुणाचल प्रदेश311989332
4असम3236790151595
5बिहार7214927136542
6चंडीगढ़2455111086
7छत्तीसगढ़309218885799
8दादरा और नगर हवेली205951150
9दमन और दीव158287677
10दिल्ली3347693206027
11गोवा44486710009
12गुजरात8668522273649
13हरियाणा3771716172645
14हिमाचल प्रदेश11975702325
15जम्मू और कश्मीर116280943271
16झारखंड2772834107443
17कर्नाटक8409232248294
18केरल2371309172680
19लद्दाख863646
20लक्षद्वीप2381765
21मध्य प्रदेश10583164477338
22महाराष्ट्र8938442382448
23मणिपुर373066720
24मेघालय343958205
25मिजोरम325874569
26नगालैंड285950391
27ओडिशा3790577200239
28पुड्डुचेरी2219061314
29पंजाब208582154613
30राजस्थान8513005160315
31सिक्किम26807597
32तमिलनाडु6743843249851
33तेलंगाना4824518232401
34त्रिपुरा94460014652
35उत्तर प्रदेश13514368420084
36उत्तराखंड166705941309
37पश्चिम बंगाल5105958291313
 कुल1178707244192141

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button