InternationalInternet MediaNationalOtherTop News

पाक में पहाड़ों से घिरी रहस्यमयी आबादी ऐसी की दुनिया को कर रही हैरान

नई दिल्ली कोरोना वायरस ने दुनिया को हाल ही में फिजिकल डिस्टेंसिंग सिखाई है, वहीं पाकिस्तान की एक रहस्यमयी जनजाति दशकों से ऐसा कर रही है। कलाश नाम का ये समुदाय हिंदू कुश पहाड़ों से घिरा हुआ है और मानता है कि इसी पर्वत श्रृंखला से घिरा होने की वजह से उसकी संस्कृति सुरक्षित है।

केवल 4,000 लोगों का ये समूह इन दिनों अपना सबसे बड़ा त्योहार चेमॉस मना रहा है। 
कलाश जनजाति की परंपराओं को अकसर हिन्दुओं की प्राचीन मान्यता से जोड़ा जाता है, हालांकि उनकी शुरुआत को लेकर एक रहस्य बरकरार है। पाकिस्तान के अफगानिस्तान से सटे बॉर्डर पर सटी कलाश जनजाति पाकिस्तान के सबसे कम संख्या वाले अल्पसंख्यकों में है।

हिंदू कुश पहाड़ों के बीच बाहरी दुनिया से एकदम अलग-थलग रहने वाले ये लोग पहाड़ को काफी मान्यता देते हैं। इस पहाड़ के कई ऐतिहासिक संदर्भ भी हैं, जैसे इसी इलाके में सिकंदर की जीत के बाद इसे कौकासोश इन्दिकौश कहा जाने लगा। यूनानी भाषा में इसका अर्थ है हिंदुस्तानी पर्वत। यही कारण है कि इस समुदाय को सिकंदर महान का वंशज भी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button