HealthOther

87 साल की हुईं मेलोडी क्वीन, आशा भोसले आरडी बरमन ने किया था शादी के लिए प्रपोज़

मुंबई /रायपुर – आशा ताई का जन्म साल 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। वे अब तक 16 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। 

barmanasha
आशा भोसले की बड़ी बहन और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने 14 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। पिता के असमय निधन की वजह से उन पर ये जिम्मेदारी आ गई कि वो परिवार को संभाले। लता ने परिवार की बड़ी बेटी होने के नाते ये जिम्मेदारी बखूबी निभाई भी। जब आशा बड़ी हुईं, तो लता ने इसी जिम्मेदारी और गंभीरता की उम्मीद उनसे भी की। 
मगर आशा बचपन से ही अलग मिजाज़ की थीं। उन्हें किसी भी तरह के नियमों में बंधना पसंद नहीं था। उन्होंने अपने अलग रास्ते चुने। 16 साल की उम्र में ही आशा ने गणपतराव भोंसले से शादी कर ली। गणपतराव उस वक्त 31 साल के थे. कम ही लोग जानते हैं कि गणपत राव उस वक्त लता मंगेशकर के सेक्रेटरी हुआ करते थे।

एक इंटरव्यू में खुद आशा ने बताया था कि लता मंगेशकर ने आशा और गणपत के इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी थी। इसके बाद दोनों के बीच काफी दूरी आ गई और काफी समय तक दोनों में कोई बात नहीं हुई। आशा भोसले और गणपतराव के तीन बच्चे हुए, लेकिन उनकी शादी बेहद कड़वे मोड़ पर आकर खत्म हुई. दोनों अलग हो गए।
इसके बाद आशा भोसले ने आर.डी.बर्मन से शादी की। बर्मन भी पहले से शादीशुदा थे और पहली पत्नी रीता पटेल से तलाक ले चुके थे। दोनों का संगीत प्रेम उन्हें करीब ले आया और छह साल छोटे बर्मन ने आशा ताई को प्रपोज कर दिया। इस प्रपोजल के काफी समय बाद आशा ताई उनसे शादी के लिए राजी हुईं और 1980 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि इस शादी में कुछ साल बाद एक अलगाव आ गया। फिर भी दोनों मन से जुड़े रहे, लेकिन बर्मन भी असमय ही दुनिया को अलविदा कह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button