OtherStateTop News

बुजुर्ग रेखा बोरकर का चेहरा खिल उठा, जब उन्हें यह भेंट मिली..

रायपुर, 19 फरवरी

गुढ़ियारी क्षेत्र के अशोक नगर में निवासरत बुजुर्ग रेखा बोरकर का चेहरा आज खिल उठा जब उन्हें संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय की ओर से व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया। श्री उपाध्याय इस समय असम प्रवास पर है।
राजधानी रायपुर के डा. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 की पार्षद श्रीमती मंजू वारेन साहू ने अपने वार्ड के अशोक नगर में रहने वाली दिव्यांग रेखा बोरकर के आवेदन पर क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय से दिव्यांग बुजुर्ग के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने अनुरोध किया था।

श्री उपाध्याय ने तत्काल बुजुर्ग की मदद करते हुए आज उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराया। ज्ञात हो कि इस समय श्री उपाध्याय असम के प्रवास पर हैं, बावजूद इसके वे क्षेत्र की जनता का नियमित रूप से हालचाल ले रहे हैं और नागरिकों की सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण करवा रहे हैं, इस हेतु उन्होंने हाल ही में कार्यकर्ताओं से दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button