ChhattisgarhEducational

सालेम कन्या स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति


रायपुर शहर के मोतीबाग के सामने स्थित सालेम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बता दे कि कई बंदिशों के चलते वार्षिकोत्सव का आयोजन सीमित और समयबद्ध था, लेकिन यहां की प्रतिभावान छात्राओं की खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

छात्राओं ने मंच पर रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं एक दिन पूर्व रंगोली प्रतियोगिता हुई, जिसमें सभी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया।

शिक्षिकाओं ने छात्राओं द्वारा बनाए गए माडल, रंगोली आदि की काफी सराहना की। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी शिक्षिकाएं फायका फातिमा, अंशु गुप्ता, नमिता रंजन, शालिनी शर्मा, अपर्णा काले, रोशनी साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Related Articles

Back to top button